स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली मशाल यात्रा
राजनीति
14-Aug-26
स्वाभिमान ट्रस्ट के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में शामिल हुए राष्ट्रभक्त

छिन्दवाड़ा
अखंड भारत दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संरक्षक एवं सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में 14 अगस्त की शाम को छिन्दवाड़ा शहर में विशाल मशाल यात्रा निकाली गई। इस मषाला यात्रा से छिन्दवाड़ा शहर राष्ट्रमय हो गया। मशाल यात्रा में भाजपा के तमाम पदाधिकारी और विभिन्न समाजसेवी संगठनों एवं अन्य संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन दिया है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। आज हम सभी संकल्प लें की हम अपने -अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुये देश को आगे बढ़ाने और देश की रक्षा के लिए सदैव समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने ऑपरेषन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह हमारे देष के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी पूरा करना है।
उल्लेखनीय है कि अखंड भारत के लिए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 अगस्त की शाम को मानसरोवर काम्प्लेक्स बस स्टेण्ड शहीद अमित ठेंगे चौक पर भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं सभी समाजसेवी संगठनों व अन्य संस्थाओं के लोगों के साथ ही आम नागरिक एकत्रित हुए। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संरक्षक एवं सांसद बंटी विवेक साहू ने मषाल यात्रा का शुभारंभ किया और यात्रा में शामिल हुए। यह विशाल मशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग फव्वारा चौक, ई.एल.सी. होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। जहा पर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रगान के बाद यात्रा का समापन किया गया।
मशाल यात्रा में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
छिन्दवाड़ा शहर में निकाली गई विशाल मशाल यात्रा के दौरान महापौर विक्रम अहके, भाजपा के जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, विजय झाझरी, पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, दिनदयाल मोहने, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रमुख जागेन्द्र अल्डक, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बजोलिया, ज्योति डेहरिया, अरविंद राजपुत,महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, रोहित पोफली, अलकेष लांबा, दिनेषकांत मालवी, भाजपा के वरिष्ठ दारा जुनेजा, मनोज सक्सेना, चंद्रभान देवरे, राजेष मोखलगाय,शिवानी बंटी सक्सेना, राजू नरोटे, डॉ. कृष्णा हरजानी, डॉ. हितेष मिश्रा, माया बंदेवार, कपिल जैन, संजय सिंह ठाकुर, अमित माहोरे, प्रभनारायण नेमा, युवा भारत प्रभारी नरेन्द्र माहोरे, पतंजलि योग समिति प्रभारी शषि तिवारी, महिला पतंजलि समिति की शासकीय जिला योग प्रभारी श्रीमती संगीता बेण्डे, महिला पतंजलि समिति की जिला प्रमुख श्रीमती योगेश्री राउत, अर्पिता शुक्ला, फुलेष सूर्यवंषी, राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष यमन साहू, रवि मालवी, बिट्टु मंडराह, अषोक कावड़े, अरविन्द राय, नरेन्द्र माहोरे, रंजीत माहोरे, अशोक कुमार माहोरे, अरविन्द कुमार नेमा, भानुदास गोखे, सुरमित सिंह, हरनाम सिंह भट्टी, संतोष कुमार चौरसिया, नारायण प्रसाद साहू, ठाकुर शिवभवन सिंह, ठाकुर चंद्रभान सिंह सेंगर, ठाकुर मिथिलेश सिंह भारद्वाज, भवन ठाकुर, यू.एस. अवस्थी, सुखदेव बर्डे, अशोक कवदे, अरूण पराड़कर, गजेन्द्र बारस्कर, अशोक चौरसिया, महादेव बारस्कर, विश्वनाथ झरबड़े, गंगाधन पाटनकर, चंद्रभान माथनकर, महेश सराठी, पप्पू गुप्ता, प्रदीप कुमार जैन सहित अन्य प्रमुख जन उपस्थित थे।