Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भागवत कथा में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव

भागवत कथा में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव
छिंदवाड़ा
30-Dec-25
छिंदवाड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव वार्ड क्रमांक 48 के प्रथम विहार कालोनी मैदान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। प्रथम विहार कालोनी में सार्वजनिक रूप से आयोजित श्रीमद भागवत कथा का वचन श्रीधाम वृंदावन से पधारे पंडित कृष्णाश्रय शास्त्री द्वारा किए जा रहा है।श्री यादव ने श्रीमद भागवत कथा का श्रवण, पूजन आरती कर पुण्यलाभ अर्जित किए।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री विजय पांडे, भारत घई, पार्षद दिवाकर सदारंग, श्रीमती शिवानी सक्सेना, कृपाशंकर सूर्यवंशी, गुड्डा सूर्यवंशी, यमन साहू, तरूण सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
Share News On