Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बिछुआ में बाघ के हमले में किसान की मौत

बिछुआ में बाघ के हमले में किसान की मौत
छिंदवाड़ा
31-Dec-25
बिछुआ/छिंदवाड़ा

बिछुआ के किशनपुर गांव में बुधवार सुबह बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र के किसान डरे हुए है। वन विभाग और प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से  ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, किशनपुर निवासी बलराम डेहरिया पिता फकीरा डेहरिया बुधवार तड़के अपने खेत में सिंचाई के लिए मोटर चालू करने गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से ही घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। बाघ के हमले में बलराम को गंभीर चोटें आईं और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। अत्यधिक खून बहने और गंभीर चोटों के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद वन विभाग का अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने कहा। वन विभाग और प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया की जा रही है।

ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत

सुबह जब अन्य ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे, तब इस घटना का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही किशनपुर सहित आसपास के गाँवों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से हिंसक वन्य प्राणियों की हलचल बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।
Share News On