Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपचार के साथ 500 कंबलों का वितरण

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपचार के साथ 500 कंबलों का वितरण
छिंदवाड़ा
31-Dec-25
छिंदवाड़ा।

आदर्श समर्पण विकास फाउंडेशन के तत्वावधान में आज ग्राम पंचायत मंडला में जरूरतमंद परिवारों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शीत ऋतु में असहाय व जरूरतमंद नागरिकों को राहत प्रदान करना तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराना रहा।

फाउंडेशन के जिला समन्वयक अखिल सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा अभियान के अंतर्गत लगभग 500 जरूरतमंद नागरिकों को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर श्री सतीश नागवंशी की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सोनी 96 टीम के महेश गोलू सोनी, योगेश राव मराठा, राजू ठाकुर, मोंटी सोनी एवं लोकेश रानेकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं डॉ. रामकुमार आमगोरिया एवं महेंद्र ठाकुर के सहयोग से ग्राम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत से सरपंच धनपाल इनवाती, उप सरपंच श्रीमती माया चौहान, सचिव सागरशाह कवरेती, रोजगार सहायक श्रीमती रीता यहके की विशेष उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन केवल प्रसाद धुर्वे ने किया। उपस्थित जनसमूह ने आदर्श समर्पण विकास फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। फाउंडेशन ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
Share News On