Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जनता दरबार लगाकर सांसद ने सुनी लोगों की समस्याएं

जनता दरबार लगाकर सांसद ने सुनी लोगों की समस्याएं
छिंदवाड़ा
31-Dec-25
छिंदवाड़ा

पुरे साल भर छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के हर दुख दर्द और खुशी में शामिल होने वाले सांसद बंटी विवेक साहू से साल के अंतिम दिन भी मिलने के लिए उनके परासिया रोड स्थित कार्यालय में बुधवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

सांसद श्री साहू ने भी छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले भर से आये लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और कुछ लोगों की समस्याओं पर तत्काल ही संबंधितों को मोबाईल पर बात कर उनकी समस्या का तत्काल हल करने के लिए कहा। वही कुछ लोगों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों और विभाग को लेटर जारी करने के निर्देश दिये।

इस दौरान कुछ लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से सांसद श्री साहू को अवगत कराया वही कई लोगों ने सामुहिक रूप से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को सांसद श्री साहू के समक्ष रखा। कुछ आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से बात कर उनकी समस्या का शीर्घ ही निराकरण करने का आश्वासन आवेदकों को दिया। बुधवार को सांसद श्री साहू से मिलने पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं का निराकरण पाकर उन्हें धन्यवाद दिया।
Share News On