जिला स्तरीय निवेश संवर्धन समिति की बैठक में छिंदवाड़ा चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने दिए सुझाव
छिंदवाड़ा
30-Dec-25
छिंदवाड़ा
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड तथा जिला स्तरीय निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा करने तथा औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक मे छिंदवाड़ा चौम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्याम सुंदर चांडक व सचिव विशाल माहेश्वरी ने कलेक्टर हरेंद्र नारायण का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। बैठक में छिंदवाड़ा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे साथ ही उद्योगपतियों को आने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया। बैठक में अध्यक्ष श्यामसुंदर चांडक,, सचिव विशाल माहेश्वरी सहित दयाराम विश्कर्मा, मनीष गुप्ता,, विकास वात्सल्य, जीतेन्द्र साहू, राम विश्कर्मा, नितिन राठी, शमीन रजा, संजय झांजरी, विवेक माहेश्वरी, अलोक जैन, विनीत माहेश्वरी, रितेश राठी, ब्रजेश कालपीवार, राजा राय, सचिन जैन, सिद्धांर्थ सूर्यवंशी मुरली राठी, आदि उपस्थित थे।