Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग आज

भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग आज
छिंदवाड़ा
04-Apr-26
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित होगा प्रशिक्षण वर्ग

छिंदवाड़ा

भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 2026 अंतर्गत भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग आज 5 अप्रैल काे जिला भाजपा कार्यालय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन में आयोजित किया गया है।

मंडल अध्यक्ष श्री शुक्ला ने जानकारी दी है कि 5 अप्रैल काे सुबह 9:00 से प्रशिक्षण में अपेक्षित प्रमुख नेताओं का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो जाएगा, साथ ही सुबह 10:00 बजे से प्रथम सत्र प्रारंभ कर दिया जायेगा। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन प्रभारी  आदित्य बबल शुक्ला एवं वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मंडल अध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन के पूर्व भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल में आज दिनांक 5 अप्रैल रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 2026 की विस्तृत तैयारी एवं अपेक्षित जनो को विधिवत सूचनाओं हेतु भाजपा कार्यालय में मंडल के प्रमुख पदाधिकारी, मंडल में निवासरत प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से 5 अप्रैल दिन रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित होने वाले मंडल प्रशिक्षण वर्ग के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ चर्चा कर कार्य योजना बनाई गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के साथ मंडल महामंत्री कुंदन मिगलानी, राजकुमार बघेल, प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी वरिष्ठ नेत्री श्रीमती प्रीति बिसेन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नीरज भारद्वाज, वरिष्ठ नेता अभिलाष गौहर, मनोज चौरे, मंडल उपाध्यक्ष जीत सिंह रघुवंशी, तरुण किंद्रा, सभापति संजीव यादव रंगू, जगदीश गोदरे, नगर मंडल मंत्री श्रीमती ममता ठाकुर, संतोष ठाकुर, अमित माहौरे, श्रीमती रानी सूर्यवंशी, धर्मेंद्र वंशकार, मनोज साहू, आशीष बरहेय्या,सन्नी मालवी सहित मंडल में निवास रत प्रमुख नेतागण उपस्थित थे।
Share News On