Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भारतीय बौद्ध महासभा ने मनाया संविधान दिवस

भारतीय बौद्ध महासभा ने मनाया संविधान दिवस
छिंदवाड़ा
26-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

77 वें भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा शहर के मुख्य मार्गाे से भ्रमण करते हुए संविधान सम्मान भीमसैनिक रैली डॉ आंबेडकर तिराहा पहंुची जहां संविधान दिवस पर भारतीय संविधान सम्मान समारोह का मुख्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम तथागत भगवान बुद्ध के छायाचित्र एवं संविधान निर्माता डॉ बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपस्थित अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। संविधान निर्माता डॉ बाबासाहब आंबेडकर को अभिवादन कर पंचशील ध्वजारोहण सामूहिक बुद्ध वंदना की गयी। भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा दिलाई गयी समारोह को मुख्य अतिथि  पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके , संसद सदस्य विवेक बंटी साहू , प्रदेश सचिव एड रमेश लोखंडे, साहित्यकार एस आर शेंडे, भीमसेना प्रमुख शिवम् पहाड़े, उपासना लोखंडे, रेसकुमार मरकाम, अमन डेहरिया,अभिषेक नवरेती सहित कई पदाधिकारियों द्वारा भारतीय संविधान दिवस सम्मान समारोह को सम्बोधित किया। संविधान समारोह का आभार जिला उपाध्यक्ष बबलू ठवरे द्वारा किया गया। संचालन जिला उपाध्यक्ष एड राजेश सांगोडे द्वारा किया गया

Share News On