Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हनुमान जयंती के पूर्व रावण वध के साथ रामायण कथा पूर्ण

हनुमान जयंती के पूर्व रावण वध के साथ रामायण कथा पूर्ण
छिंदवाड़ा
01-Apr-26
अनगढ़ हनुमान मंदिर में नागेन्द्र ब्रम्हचारी जी प्रतिदिन सुना रहे रामकथा

छिंदवाड़ा

हनुमान जयंती के पूर्व बुधवार को अनगढ़ हनुमान में राम कथा के छठवें दिन महामंडलेश्वर श्री नागेन्द्र ब्रह्मचारी जी ने व्यासपीठ से सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंका दहन सहित, कुंभकर्ण, मेघनाथ वध, रावण वध की कथा विस्तार से बताई। इस अवसर पर उन्होंने रामायण के अनेक गूढ़ रहस्य और रामचरित्र मानस के प्रसंग की विस्तृत व्याख्या की। महाराज जी ने बताया कि गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह 6.30 बजे अनगढ़ हनुमान जी की प्रतिमा का अभिषेक बैंड बाजों के साथ होगा। सुबह  गीता पाठ, 9 बजे से पूज्य ब्रह्मचारी जी एवं विद्वानों की उपस्थिति में हनुमान चालीसा,सुंदर कांड, हनुमान अष्टक, बजरंग बाण की चौपाइयां का गायन कर हवन किया जाएगा। शाम 4 बजे हनुमंत कथा, शाम 5 बजे मंदिर से शोभायात्रा निकालकर हनुमान जी की बड़ी प्रतिमा का अभिषेक होगा। शाम 7 बजे से विशाल भंडारा रखा गया है। सभी कार्यक्रमों में श्रद्धालु भक्तगणों से उपस्थिति का आग्रह मंदिर समिति ने किया है।
Share News On