खूब सुना जा रहा केसरी नंदन हनुमान भजन
छिंदवाड़ा
01-Apr-26
गायक विश्वेष चंदेल केसरी हनुमान मंदिर में किया गया सम्मान
छिंदवाड़ा
शहर के चारफाटक के पास एक ऐसा भी हनुमान मंदिर है जहां भक्तगण अपने मन की बात लिखकर और एक नारियल हनुमान जी के पास रखते हैं जिससे उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इस चमत्कारिक हनुमान मंदिर को मधुर संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया है शहर के विख्यात गायक विश्वेष चंदेल ने। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री केसरी नंदन हनुमान जी को समर्पित उनके भजनों का विमोचन किया गया।
इस धरती का केसरीनंदन धाम है.....
इस अवसर पर “ओ बजरंग दादा” सहित “छिंदवाड़ा की इस धरती का केसरीनंदन धाम है” जैसे भजनों को लॉन्च किया गया। इन भजनों के गीतकार अवधेश तिवारी हैं, जबकि म्यूजिक कंपोजर कमलेश ‘बबलू’ बरमैया एवं संगीत संयोजन बबलू मैथ्यूज द्वारा किया गया है। श्री चंदेल ने बताया कि यू ट्यूब पर इसे https://youtu.be/RREIKm5haq8?si=ECkncYmzkSGvXoRL इस लिंक के माध्यम से सुना जा सकता है।
कार्यक्रम का आयोजन केसरीनंदन हनुमान मंदिर में किया गया, जहां मंदिर के मुख्य पुजारी अनिल मालवी ने गायक विश्वेष चंदेल का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। गौरतलब है कि विश्वेष चंदेल द्वारा गाए गए अन्य भजन और गीत भी विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे टी-सीरीज सुंदरानी एवं अन्य चौनलों के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंच रहे हैं, जिन्हें लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।