Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

श्री रूद्रात्मक हनुमान मंदिर में 108 जोड़ों ने की श्री सत्यनारायण कथा

श्री रूद्रात्मक हनुमान मंदिर में 108 जोड़ों ने की श्री सत्यनारायण कथा
छिंदवाड़ा
01-Apr-26
आज हनुमान जंयती पर होंगे विशेष अनुष्ठान

छिन्दवाड़ा

पुराना छापाखाना के कोष्टीपुरा मोहल्ले में बने श्री रूद्रात्मक हनुमान मंदिर में रूद्र परिवार सेवा समिति के द्वारा रामनवमीं से लेकर हनुमान जन्मोत्सव तक विविध आयोजन किये जा रहे है। बुधवार को 108 जोड़ो की निःशुल्क श्री सत्यनारायण कथा पंडित अजय रत्नाकर पांडे द्वारा कराई गई। इस कार्यक्रम में मौजूद धर्म प्रेमियों एवं लोगों द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ की गई और उनके द्वारा बताया गया कि उन्हें आनंद की अनुभूति हुई।

संस्था के संस्थापक रितेश रत्नाकर पांडे एवं विशेष सहयोगी जितेन्द्र सोलंकी ने बताया कि 02 अप्रैल को श्री रूद्रात्मक हनुमान मंदिर में प्रकटोत्सव मनाया जायेगा। जिसमें ब्रम्हमुहुर्त प्रातः 4 बजे से 6 बजे तक श्री हनुमान जी का प्रकटोत्सव मनाया जायेगा। प्रातः 6 बजे जन्म आरती व रूद्राभिषेक होगा, प्रातः 8ः30 बजे से हवन पूजन, प्रातः 11 बजे महाआरती, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक महाप्रसाद भंडारा आयोजन होगा। सायं 7 बजे से 9 बजे तक संगीतमय सुन्दरकांड एवं भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। रूद्र परिवार के सदस्यों ने सभी से अनुरोध किया है कि वे इस प्रकटोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होकर अपने जीवन को चरितार्थ करे।

उल्लेखनीय है कि रूद्र परिवार द्वारा 31 जुलाई  2023 को निःशुल्क 13 करोड़ राम नाम जाप का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम में लगभग 80 से 90 हजार लोगों ने भाग लिया था। वहीं अपै्रल 2019 में 2100 जोडें निःशुल्क सत्यनारायण कथा में शामिल हुये थे। बुधवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेन्द्र पांडे, कमलेश आसोड़िया, सुधीन्द्र गुप्ता, विवेक ठाकुर, अनिल मालवी, सौरभ गढ़ेवाल, सिध्दार्थ सदाफल, महेन्द्र सिंह चौहान, बलराम बारापात्रे, कुंदन कोल्हेकर, योगेश्वर कोल्हेकर, अनिकेत कोल्हेकर, विनीत घोगरे, राजू पांडे, अमृता रितेश पांडे, सपना गुप्ता, गीता सोलंकी, अंजना साहू, करूणा ठाकरे, सरिता बारापात्रे, मेघना ठाकुर, संध्या टांक, प्रतिमा साबले, हेमलता कोल्हेकर, जया मालवी, संगीता आसोड़िया का विशेश सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी एवं नगरवासी उपस्थित थे।
Share News On