Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ऑटो चालकों व नागरिकों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

ऑटो चालकों व नागरिकों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
छिंदवाड़ा
19-Jul-26
देहात पुलिस ने चलाया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान

छिंदवाड़ा

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार, 19 जुलाई को थाना देहात पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के खजरी चौक में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऑटो वाहन चालकों सहित आम नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार के किसी भी सदस्य को नशे की लत न लगने दें। साथ ही समाज और राष्ट्र को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर लोगों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। उपस्थित नागरिकों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करने का वचन दिया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक नितेश ठाकुर सहित थाना देहात पुलिस का स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के तहत आगे भी क्षेत्र में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके और समाज में स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो।
Share News On