सांदीपनि विद्यालय गुरैया में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
शिक्षा
10-Jun-26
6 वीं लेकर 9 वी तक होंगे प्रवेश, 19 जून तक जमा होंगे आवेदन
छिन्दवाडा
गुरैया स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये कक्षा 6वीं से लेकर 9 वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्राथमिकता क्रम निर्धारित किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया में शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी गई है। कक्षा 11वीं में अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया (उपलब्ध सीटों के आधार पर) की सूचना पृथक से दी जाएगी।
विद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन फार्म का वितरण एवं जमा करने की तिथि 09 जून से 19 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रवेश के लिए चयन सूची 23 जून 2026 को जारी की जाएगी।