Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण में प्रशासनिक फेरबदल

मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण में प्रशासनिक फेरबदल
छिंदवाड़ा
18-Jul-26
छिंदवाड़ा महाप्रबंधक पद से हटाई गईं 

कविता पटवा, बैतुल के पंकज सोलंकी को अतिरिक्त प्रभार

भोपाल/छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। भोपाल मुख्यालय से जारी आधिकारिक आदेश के तहत छिंदवाड़ा इकाई की महाप्रबंधक श्रीमती कविता पटवा को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। वहीं, बैतुल इकाई के महाप्रबंधक पंकज सोलंकी को छिंदवाड़ा का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

कविता पटवा की मूल विभाग में वापसी (प्रत्यावर्तन)

प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इकाई छिंदवाड़ा में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ महाप्रबंधक श्रीमती कविता पटवा (मूल पद - सहायक यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) की सेवाएँ उनके मूल विभाग द्वारा वापस मांगी गई थीं। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के लिए प्रत्यावर्तित करते हुए छिंदवाड़ा महाप्रबंधक के पद से भारमुक्त कर दिया गया है।

पंकज सोलंकी संभालेंगे छिंदवाड़ा की कमान

श्रीमती कविता पटवा को हटाए जाने के बाद छिंदवाड़ा इकाई का काम प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वर्तमान में महाप्रबंधक इकाई-1 बैतुल के पद पर कार्यरत पंकज सोलंकी को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अब महाप्रबंधक इकाई छिंदवाड़ा का कार्यभार भी अतिरिक्त रूप से सौंप दिया गया है।
Share News On