Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अमरवाड़ा में झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई, अवैध क्लिनिक सील

अमरवाड़ा में झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई, अवैध क्लिनिक सील
छिंदवाड़ा
21-Jul-26
छिन्दवाडा 

तहसील अमरवाड़ा के ग्राम पौनार में गैर-मान्यता प्राप्त डॉक्टर (झोलाछाप) के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवीण बंजारा (उम्र 26 वर्ष) बिना किसी वैधानिक डिग्री के क्लिनिक का संचालन करते पाया गया। इस पर राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना वैधानिक योग्यता एवं अनुमति के चिकित्सा कार्य करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Share News On