Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षों की राजीव भवन में हुई बैठक

कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षों की राजीव भवन में हुई बैठक
राजनीति
03-Jun-26
ब्लॉक, क्षेत्रीय और बूथ स्तर पर भी सक्रिय नजर आएंगे प्रकोष्ठों के पदाधिकारी

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों की आवश्यक बैठक की गई। बैठक में प्रकोष्ठों का ब्लॉक, क्षेत्रीय और बूथ स्तर पर विस्तार किए जाने पर चर्चा हुई। वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने जिला अध्यक्षों को ब्लॉकों का दौरा करने और विस्तार के निर्देश दिए। कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ आगामी दिवसों में ब्लॉक स्तर पर सक्रिय होंगे। क्रमबद्ध तरीके से क्षेत्रीय स्तर और फिर बूथ पर प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मजबूती के साथ खड़े नजर आएंगे।

प्रकोष्ठों की मजबूती से ही कांग्रेस मजबूत: विश्वनाथ ओकटे

आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा जिला कांग्रेस कमेटी के महत्वपूर्ण अंग प्रकोष्ठ है। प्रकोष्ठों की मजबूती से ही जिला कांग्रेस सशक्त होती है, इसीलिये समस्त प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षों की यह जिम्मेदारी है कि वे पहले ब्लॉक स्तर पर सक्रिय होकर विस्तार करें फिर क्षेत्रीय स्तर पर और बूथ स्तर पर सशक्त प्रकोष्ठों की एक टीम तैयार करें। आगामी दिनों में कुछ प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों ने ब्लॉक स्तर पर दौरा किया जिसकी उन्होंने बैठक में सराहना की साथ ही सभी से इसी तरह के कार्य करने की अपेक्षा भी की।

बूथ स्तर पर भी प्रकोष्ठों को सक्रिय करें: पप्पू यादव

आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रकोष्ठों के प्रभारी पप्पू यादव ने कहा कि कमलनाथ एवं नकुलनाथ ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका वे पूर्ण निष्ठा व लगने के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने उपस्थित समस्त जिला अध्यक्षों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष जल्द ही ब्लॉक स्तर पर अपनी मजबूत टीम तैयार करेंगे फिर क्षेत्रीय स्तर और बूथ स्तर पर भी कांग्रेस के प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय व मजबूत नजर आएंगे।

आयोजित बैठक में गोविंद राय, गुरूचरण खरे, प्रकोष्ठ में हेमंत चांद, रहेमत उल्ला बेग, रमेश पाटिल, अय सक्सेना, फिरोज खान, राजीव बिन्द्रा, अशोक गढ़ेवाल, केशव साहू, भगवानदास भरती, अशोक आम्रवंशी, रमन सिंह भारद्वाज, राहुल मालवी, मुकेश उपाध्याय, अर्पित नायक, शब्बीर  बख्श, गिरिश साहू, अतीक खान, डॉ. राजीव बिन्द्रा, सेजनाथ सूर्यवंशी, दिनेश सोनी, अभिषेक ठाकुर, अशफाक खान, अबरार बेग, अहबाब उद्दीन खान, सुनील सिंह भारतद्वाज, दिलीप सिंह राठौर, अजय मेहता सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share News On