Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद कार्यालय में 5 से 21 जून तक के कार्यक्रमों की दी गई जानकारी

सांसद कार्यालय में 5 से 21 जून तक के कार्यक्रमों की दी गई जानकारी
राजनीति
03-Jun-26
छिंदवाड़ा

भाजपा राम मंदिर नगर मंडल तीन छिंदवाड़ा के द्वारा सांसद कार्यालय में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण को लेकर और ऐतिहासिक उपलब्धियों की जन-जन तक पहुंचाने के लिये 5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून तक कार्यक्रमों का आयोजन की जानकारी दी गई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने प्रदेश और जिले से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए पर्यावरण दिवस, जनसंपर्क अभियान, जनकल्याण शिविर की जानकारी दी, साथ ही मन की बात कार्यक्रम का संदेश और लोगों को उक्त कार्यक्रम को देखने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। मंडल प्रभारी लक्ष्मीकांत गोलू नागरे ने कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल और सहयोग से बूथ स्तर पर सभी कार्य करने की जानकारी दी और सभी कार्यक्रमों में शत प्रतिशत सफलता बनाने की अपील भी की। 

बैठक में सांसद प्रतिनिधि व पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली ने कार्यकर्ताओं से मेहनत और सक्रियता से काम करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक का संचालन करते हुए मंडल महामंत्री पंकज पाटनी ने शक्ति केंद्र स्तर पर होने वाली बैठक और बूथ समितियों के कार्यों पर चर्चा की। बैठक का आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष मोरेश्वर हिवसे ने किया।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष शरद बैंडे, वामन साबले, विकास राय, मोरेश्वर हिवसे, महामंत्री पंकज पाटनी, मंत्री मयूर पटेल, आलोक साहू, राजदीप साहू, मंगेश कपाले, आकाश ठाकुर, राजेश चौरे, अनिल सोनी, नरेंद्र बागड़ी, कुंज राठी, मोहित बुनकर, मनमोहन चांडक, बीरबल साहू, विराट भारद्वाज, गजेंद्र बारस्कर, कपिल नरोते, किसन हेड़ाऊ, शुभम राय, हेमंत गोहटे, चंद्र प्रकाश ठाकुर, किशोर पटेल, प्रतीक दामोदर, कुणाल पाल, मोहन मालवीय, कमरुद्दीन छोटू, साजिद खान, अल्तमश खान, बी डी घटकड़े, अंकित सोलंकी, अंकित तिवारी, विश्वेंद्र सिंह बैस सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share News On