Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बटकाखापा में आज 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन

बटकाखापा में आज 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन
छिंदवाड़ा
24-Dec-25

बटकाखापा में आज छिंदवाड़ा और नागपुर के डॉक्टर विशाल शिविर में करेंगे मरीजों का ईलाज

छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर से प्रारंभ होकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक आयोजित हो रहे 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन बटकाखापा में 25 दिसंबर को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ किया जायेगा। इस दौरान बटकाखापा में आयोजित विशाल जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा के डाक्टरों की टीम के साथ ही छिंदवाड़ा एवं नागपुर में संचालित प्रायवेट हास्पिटलों के विशेशज्ञ डाक्टर्स भी अपनी सेवाएं देंगे।

       पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे 100 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर सांसद श्री साहू ने अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए अपने संदेश में कहा कि वे एक भारतीय कवि, लेखक और राजनेता थे। अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। वे महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के समर्थक थे। वे भारत को सभी राष्ट्रों के बीच एक दूरदर्शी, विकसित, मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ते हुए देखना चाहते थे। उनके मार्गदर्शन में चलकर भारत समृद्धशाली और वैभवशाली बन रहा है। उनके सपनों को साकार करने के लिए भाजपा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। आज देश उनकों नमन कर रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के क्षेत्र में चार दशकों तक सक्रिय रहे। वे लोकसभा में नौ बार एवं राज्यसभा में दो बार चुने गए जो अपने आप में ही एक कीर्तिमान है।

आज होगा 100 दिवसीय शिविरों का समापन

उल्लेखनीय है कि विगत दो वर्शो से सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिवर्श हजारों मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। छिंदवाड़ा जिले के दूर-दराज और दूरस्थ गांवों में आयोजित हो रहे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे है। सांसद बंटी विवेक साहू की मंशा है कि इस वर्श आदिवासी अचंल के ग्रामीणों को जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का लाभ दिया जाए। इसी उद्येश्य को लेकर इस वर्श जिला स्तरीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन और 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का समापन बटकाखापा में आयोजित किया गया। सांसद श्री साहू ने हर्रई,अमरवाड़ा सहित जिले के निवासियों से अपील की है कि वे इस विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर इसका लाभ प्राप्त करें।
Share News On