शंकर शाह विश्वविद्यालय निर्माण कार्य जल्दी शुरू होने की उम्मीद जागी
शिक्षा
24-Dec-25
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने की जल्द भूमिपूजन करने की घोषणा
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर अब शंकर शाह विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू हो सकेगा। बुधवार को छिंदवाड़ा प्रवास पर आए उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से सांसद बंटी विवेक साहू विश्वविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें बताया कि विश्वविद्यालय की बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जाना अति आवश्यक है। जिसे गंभीरता से लेते हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने फरवरी माह में पुनः छिंदवाड़ा आकर विश्वविद्यालय की बिल्डिंग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय की बिल्डिंग के लिए सारना के पास भूमि आवंटित कर दी गई है। जिसमें विश्वविद्यालय की बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जाना है। विश्वविद्यालय को अपनी खुद की बिल्डिंग मिल जाने से काफी सुविधाएं मिल सकेगी। सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा बिल्डिंग निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। जिस पर आज उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी अपनी मुहर लगा दी है। अब भूमिपूजन के साथ ही बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो सकेगा। विश्वविद्यालय की भूमि का भूमिपूजन करने की घोशणा की जाने पर भाजपा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और अमाजनों ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया गया है।