छात्राओं को बताये उनके उपभोक्ता अधिकार
शिक्षा
24-Dec-25
उपभोक्ता उत्थान संगठन ने आयोजित की उपभोक्ताओं के अधिकार पर कार्यशाला
ऑन लाइन ऑफ लाइन खरीदी के समय देखे वस्तु पर मैन्युफैक्चिंग एवं एक्सपायरी डेट__विनोद तिवारी
छिंदवाड़ा
आम उपभोक्ता को अपने अधिकार और उनके कर्तव्य का बोध करवाने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर को अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन छिंदवाड़ा द्वारा शहर के मध्य स्थित शासकीय पी एम श्री महारानी लक्ष्मी वाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुश्री आराधना शुक्ला अध्यक्ष उपभोक्ता उत्थान संगठन,खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या मार्को,उपभोक्ता फोरम सदस्य श्रीमती नीता मालवी,रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद तिवारी,खाद्य अधिकारी पंकज घाघरे ने उपभोक्ताओं के अधिकार एवं कर्तव्य से अवगत करवाया।
इस अवसर पर एम एल बी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव,सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा,अधिवक्ता डी एस चौरे,मुकेश दीक्षित,उपभोक्ता उत्थान संगठन की प्रवक्ता श्रीमती नंदनी बाजपेयी,वंदना भटपगार,श्रीमती सरोज सोनी, राकेश चौरसिया, परवीन मंसूरी सहित स्कूल स्टाप उपस्थित था।
अपने उद्बोधन में उपभोक्ता फोरम की सदस्य श्रीमती नीता मालवी ने कहा कि आप सभी को एक अच्छे उपभोक्ता होने के नाते हमेशा कोई भी वस्तु क्रय करने के पूर्व सृजग़ एवं सतर्क रहना चाहिए आपके साथ किसी वस्तु के खरीदने पर हुई धोखा धडी की शिकायत पूरे साक्ष्य के साथ उपभोक्ता फोरम में करना चाहिए संबंधित विक्रेता और कंपनी पर शिकायत सही पाई जाने पर जुर्माना एवं सजा का प्रावधान है।आपको हुए नुकसान की पूरी भरवाई संबंधित विक्रेता या कंपनी प्रदान करेगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मार्को एवं खाद्य अधिकारी पंकज घाघरे ने बताया कि आप जो भी वस्तु क्रय करते है उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट जरूर देखे साथ ही किसी क्रय की गई वस्तु की क्वालिटी और क्वांटिटी की जांच भी करना चाहिए आज कल मिलावट बाली खाद्य सामग्री मार्केट में खूब खरीदी और बेची जा रही है इससे बचना चाहिए।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि हम सभी उपभोक्ताओं को जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए हमारे द्वारा खरीदी गई हर वस्तु का पक्का बिल लेना चाहिए और यदि ऐसा लगता है कि हमें ऑन लाइन खरीदी या ऑफ लाइन खरीदी में आज बताई गई सभी बातों का ध्यान देना चाहिए ।उपभोक्ता के अधिकार के लिए कानून भी बना है जो राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार अधिनियम 2019 में शिकायत पर क्रय की गई वस्तु की राशि अनुसार जिला उपभोक्ता फोरम,राज्य उपभोक्ता फोरम,एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करवा सकते है।जिसकी सुनवाई के उपरांत उचित मुआवजा प्राप्त करने का अधिकार है।
जागो ग्राहक जागो जैसे जागरूक नारे लगवाते हुए समिति अध्यक्ष सुश्री आराधना शुक्ला ने कहा कि हमारी संस्था हर वर्ष उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है।साथ ही वर्ष भर किसी भी उपभोक्ता के साथ हुए धोखा धडी होने पर उन्हें उनके अधिकारों से अवगत करवाते हुए उचित सलाह प्रदान कर उनकी मदद करती है।कार्यक्रम का संचालन संस्था की प्रवक्ता श्रीमती नंदिनी वाजपेई ने किया एवं आभार प्रदर्शन अधिवक्ता डी एस चौरे ने किया।