Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छोटे- छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने बड़ों को किया विस्मित

छोटे- छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने बड़ों को किया विस्मित
शिक्षा
24-Dec-25
विद्या भूमि में विशिष्ट 2025 सम्पन्न

 छिंदवाड़ा 

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव विशिष्ट 2025 अपने निराले रंगारंग अंदाज में बुधवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के द्वितीय एवं अंतिम दिवस पर मुख्य अतिथि इंद्र प्रसाद त्रिपाठी, वाइस चांसलर राजा शंकरशाह यूनिवर्सिटीए छिन्दवाड़ा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सुधीर जैनए एस डी एमए की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को शोभा प्रदान की। रंगबिरंगी छटा में सजे विद्यालय परिसर में स्वागतोत्सुक विद्यालय ने अपनी पावन परंपरा को निभाते हुए सर्वप्रथम आमंत्रितों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात माँ सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए वर्तमान संदर्भों में अभिभावकों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की।। प्राचार्य महोदय ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत वर्ष में विद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों का वर्णन किया।

आज अंतिम दिन नर्सरी से कक्षा पांचवीं के नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रंग बिरंगे परिधानों से सुसज्जित अपनी मोहक प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनमानस के समक्ष छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्यए गीतए संगीत से भरपूर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किए। विभिन्न राज्यों की संस्कृति जब नृत्य व नाटकों के द्वारा मंच पर प्रदर्शित हुई तो विस्मित हो देखते ही रहे। उत्साह पूर्वक तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शकों ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अंत में सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ। दो दिवसीय आयोजन में अभिभावकों के अपार जनसैलाब की उपस्थिति में कार्यक्रम की छटा दर्शनीय थी। विशिष्ट 2025 के मार्गदर्शक चेयरमैन डॉ शेषराव यादव एवं शिल्पकार संस्था की प्रशासिका डॉ विजया यादव एवं तकनीकी निर्देशक श्री विशेष यादव रहेए जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रयासों से कार्यक्रम को अद्वितीय रुप से सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया । साथ ही साथ किसमस एवं नववर्ष 2026 की शुभकामनाएँ दी गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Share News On