सेवा विकास एवं सुशासन का प्रतीक है दो वर्षीय मोहन सरकारः बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
24-Dec-25
अटल जी के मार्ग पर चलकर संगठन को सुदृढ़ करें कार्यकर्ताः शेषराव यादव
छिंदवाड़ा
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष और प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार का सफलतम दो वर्ष पूर्ण हुआ है इस दौरान मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। भाजपा शासन में किए गए सुशासन के प्रयास सराहनीय है। मोहन सरकार प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्की और उन्नति कर रहा है। उद्योग के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश में में उल्लेखनीय कार्य किए गए है। इस दो वर्षो में उद्योगपतियों ने प्रदेश में बड़ा निवेश किया है जो कि आने वाले वर्षो में प्रदेश को उन्नति की ओर ले जाएगें।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष,श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बजौलिया, अंकुर शुक्ला व ओम पटेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता वैभव पवार ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भारत के महानतम प्रधानमंत्री रहे है। वे भारत को सभी राष्ट्रों के बीच एक दूरदर्शी, विकसित, मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ते हुए देखना चाहते थे। उनके मार्गदर्शन में चलकर भारत समृद्धशाली और वैभवशाली बन रहा है। उनके सपनों को साकार करने के लिए भाजपा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। आज अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष में पूरा विश्व उन्हें नमन कर रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि हमें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के मार्ग और सिध्दांतों पर चलकर संगठन को मजबूत और सुदृध्ढ़ बनाना है। श्री वाजपेयी ने हमेशा ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया था। उनका मानना था कि संगठन मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी।इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, वरिष्ठ भाजपा नेता अलकेश लांबा, धर्मेन्द्र मिगलानी,पंडित राम शर्मा, जगेन्द्र अल्डक, राजु नराेटे, गयाप्रसाद वाडिवा, अमित माहोरे, कुंदन मिगलानी, जीत सिंह रघुवंशी, संतोष ठाकुर,संजय वर्मा, आशीष बरैहया, श्रीमती शिवानी बंटी सक्सेना, ओम चौरसिया,भरत घई,अभिलाष गौर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।