Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर मंडराया खतरा

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर मंडराया खतरा
छिंदवाड़ा
05-Jun-25
छिंदवाड़ा
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। राजनीतिक महकमे में उनकी कुर्सी जाना लगभग तय माना जा रहा है। प्रदेश सरकार के गृह विभाग  से जारी हुए पत्र के अनुसार  जिला कलेक्टर को जिले के पंचायत क्षेत्र क्रं. 8 से निर्वाचित संजय पुन्हार का निर्वाचन तत्काल निरस्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने की बात कही गई है। पत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त टीप 1194/CMS/CSW/2025 A  दिनांक 7 मई 2025 का उल्लेख करते हुए आवेदक नन्हेराम गोहिया एवं अन्य के पत्र दिनांक 16 अपै्रल 2025 की छायाप्रति सहपत्रों सहित संलग्न की गई है जिसमें जिला पंचायत क्षेत्र 08 से संजय पुन्हार द्वारा जिला पंचायत का चुनाव कूटरचित अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र से लड़ने पर उनका निर्वाचन तत्काल निरस्त कर कार्यवाही का अनुरोध किया गया है। साथ कार्यवाही से गृह विभाग को अवगत कराने के लिए लिखा गया है। इस आदेश के आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शासन की  इस कार्यवाही से कांग्रेस खेमे में निराशा है तो वहीं भाजपा इसे सत्य की जीत कह रही है। देखना है प्रशासन इस मामले में कब और किस तरह की कार्यवाही करता है।
Share News On