कश्मीर में बने एफिल टॉवर से भी ऊंचे पुल का नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन
देश
06-Jun-25
भारतीय इंजीनियरों ने बना डाला विश्व का सबसे ऊंचा पुल
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार के दिन प्रधानमंत्री ने दो नए पुलों का उद्घाटन किया। एक पुल अंजी नदी पर बना है और दूसरा चिनाब नदी पर। चिनाब नदी पर रेलवे पुल बनाकर भारत के इंजीनियरों ने कमाल कर दिया है। जम्मू कश्मीर में रेल मार्ग के लिए बना यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बन गया है। ध्यान रहे आजादी के बाद जम्मू कश्मीर के लोगों को पहली बार रेलवे सुविधा इस मार्ग पर मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की सुबह इन पुलों का उद्घाटन किया।चेनाब नदी पर बने रेलवे पुल की बात करें तो इस ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर है जो विश्व के सात अजूबों में शामिल पेरिस के एफिल टावर से भी 29 मी ज्यादा है। यानी इस पुल के नीचे एफिल टावर को खड़ा कर दिया जाए तो भी 100 फीट से ज्यादा जगह खाली रहेगी। पुल की लंबाई 1315 मीटर यानी लगभग डेढ़ किलोमीटर है। इस पुल को बनाने में 1486 करोड रुपए खर्च आया है। इसके निर्माण में 29000 मेट्रिक टन लोहे का उपयोग किया गया जबकि 46000 क्यूबिक मीटर कंक्रीट का इस्तेमाल इसे मजबूती देने किया गया। इंजीनियरों के अनुसार इस पुल को 120 साल तक कुछ नही होगा। रिक्टर स्केल पर 6 तक भूकंप के झटके यह ब्रिज सहन कर सकता है। चिनाब ब्रिज 266 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा भी झेल सकता है और इस ब्रिज पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकेंगी।
अंजी पुल देश का पहला केबल स्टे रेल ब्रिज
चिनाब ब्रिज से लगभग 7 किलोमीटर पहले एक और नए बने अंजी पुल का भी पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उद्घाटन किया। यह देश का पहला केबल स्टे ब्रिज है या पुल नदी तल से 331 मीटर ऊंचाई पर बना है 1086 फीट ऊंचा एक टावर इससे सहारा दे रहा है। यह लगभग 77 मंजिला बिल्डिंग जितना ऊंचा है। अंजी नदी पर बने इस पुल की लंबाई 725.5 मीटर है और इसमें से 472.25 मीटर हिस्सा केबल्स पर टिका है।
तिरंगा लहराते चले प्रधानमंत्री
उद्घाटन करने पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:00 बजे चेनाब आर्च ब्रिज पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग आधा घंटा बिताया और रेलवे के अधिकारियों से इस ब्रिज के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। अंजी ब्रिज पर वे तिरंगा हाथ में लिए लहराते हुए दिखे।
कश्मीर में बने एफिल टॉवर से भी ऊंचे पुल का नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन श्रीनगर की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा से श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई 7 जून से यह ट्रेन नियमित रूप से इस मार्ग पर दौड़ेगी यह पहली बार है जब श्रीनगर को रेल मार्ग से जोड़ा गया है और यहां के लोग अब रेल से आवागमन कर सकेंगे उद्घाटन के अवसर पर ट्रेन में स्कूली बच्चों को बैठाया गया। प्रधानमंत्री ने उनसे वार्तालाप भी किया।