मानसरोवर कॉम्पलेक्स में नहीं हो पाई नगर निगम की कार्रवाई
छिंदवाड़ा
06-Jun-25
छिंदवाड़ा
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने निकली नगर निगम की टीम को शुक्रवार को मानसरोवर कॉम्पलेक्स में कार्रवाई रोकना पड़ा। कार्रवाई करने पहुंची टीम को यहां व्यापारियों और समिति के अध्यक्ष के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निगम की टीम जैसे ही मानसरोवर कॉम्पलेक्स की पार्किंग को अतिक्रमण मुक्त करने पहुंची तो अपने समर्थकों के साथ पूर्व से ही उपस्थित मानसरोवर कॉम्पलेक्स सोसायटी के अध्यक्ष हेमंत पटेल ने निगम कर्मियों को धमकाते हुए नजर आए। उनकी धमकी से निगम कर्मचारी सहम गए। स्थानीय दुकानदारों ने निगम टीम पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। यादव टी स्टॉल के पास अतिक्रमण पहुंचा तो स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
नहीं थे बड़े अधिकारी और पुलिस बल
आज अतिक्रमण मुक्त करने निकली नगर निगम की टीम के साथ न तो निगम का कोई भी बड़ा अधिकारी नहीं था और न ही पुलिस बल जिसके कारण नगर निगम के छोटे कर्मचारी स्वयं को असहाय महसूस कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यह क्षेत्र निगम में नहीं आता।