Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

युवा रोजगार के लिए, किसान खाद- बीज और फसलों के उचित दाम के लिए परेशान : नकुलनाथ

 युवा रोजगार के लिए, किसान खाद- बीज और फसलों के उचित दाम के लिए परेशान : नकुलनाथ
छिंदवाड़ा
20-Mar-26
सालीवाड़ा शारदा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन किया सम्बोधित

छिन्दवाड़ा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा कि युवा रोजगार के लिए परेशान, किसान खाद, बीज और फसलों के उचित दाम के लिए परेशान। अब समय आ चुका है कि हम सभी को मिलकर युवाओं, किसानों और महिलाओं के हक व अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि अमरवाड़ा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टि से किसान भाइयों के खेतों में लगी गेहूं व सब्जी की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। सरकार किसानों को मुआवजा देने में किसी भी तरह की कागजी खानापूर्ति न करें। उन्होंने कहा कि दो वर्षों से सरकार माताओं-बहनों को ठग रही है। रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का वादा किया था किसी को भी 500 में रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिली। आज तो स्थिति बिल्कुल विपरीत है। युवाओं के साथ भी धोखा हुआ है। समाज के हर वर्ग को झूठ बोलकर ठगा गया है। किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा, लेकिन भाजपा की घोषणाओं में कोई कमी नहीं आ रही। हम सभी को मिलकर किसान, महिला और युवाओं के लिए संघर्ष करना है, क्योंकि जब यह तीनों वर्ग मजबूत होंगे तभी समाज, जिला, प्रदेश और देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा।

सालीवाड़ा शारदा मंदिर में नकुलनाथ ने टेका माथा

नवरात्र का पावन पर्व आराधना, उपासना व माता रानी की भक्ति का पर्व है। पवित्र नवरात्र पर जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने पवित्र नवरात्र पर्व पर अमरवाड़ा के सिद्ध सालीवाड़ा शारदा माता मंदिर में माथा टेका। विधि-विधान से पूजन अर्चन व आरती की। उन्होंने उपस्थित भक्तजनों से कहा कि यह भक्ति और शक्ति का सबसे बड़ा पर्व है। मां शारदा के दर्शन व पूजन कर नकुलनाथ  ने जिला, प्रदेश व देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन के साथ ही सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि इस वर्ष किसानों के जीवन में समृद्धि आए, युवाओं को रोजगार प्राप्त हो साथ ही छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले पर विशेष कृपा बनी रहे। विपत्तियां और आपदों से सुरक्षित रहे। उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित समस्त श्रद्धालु भक्तजनों को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

शनिवार का दौरा कार्यक्रम

21 मार्च, शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नकुलनाथ सुबह 10.30 जुन्नारदेव के नीमकुही पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व. श्री तेजीलाल सरेयाम के निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। दोपहर 11.15 बजे पांढुर्ना के धनोरा नांदनवाड़ी एवं दोपहर 1 बजेे बड़चिचोली पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उपस्थित होंगे। दोपहर 3.30 बजे के बाद वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Share News On