Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सुरक्षित जल समृद्ध के लिए सेवा संकल्प सोसायाटी सदस्यों ने किया श्रमदान

सुरक्षित जल समृद्ध के लिए सेवा संकल्प सोसायाटी सदस्यों ने किया श्रमदान
छिंदवाड़ा
21-Mar-26
छिंदवाड़ा

जल के महत्व को जन जन तक पहुचाने हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।  नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा ग्राम भाजीपानी में ग्रामीणजनों की सहभागिता से गायत्री गौशाला के समीप नवनिर्मित तालाब में श्रमदान कर पिचिंग कार्य किया गया।

 श्रमदान के बाद परामर्शदाता श्यामल राव ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजसेवी चंद्रकांत विश्वकर्मा ने कहा की ग्रामीणजनो को तालाब में बरसात के पानी का अधिक भराव हो इसके लिए आगे आना होगा। इसके साथ ही तालाब के आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा जिससे भू संरक्षण के साथ जल संरक्षण भी होगा। उपस्थित ग्रामीणों को को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। श्रमदान के इस आयोजन में राजेश मालवीय, अंकलेश शर्मा सहित प्रस्फुटन समिति, ग्रामीणजन के साथ बीएस डब्लू एवं एमएस डब्ल्यू के छात्र अमित बरखानिया, चितेश डेहरिया, कामेश सूर्यवंशी, आयुशा सरसवार, शिवांगी साहू, संघमित्रा ढोले, शीतल श्रीवास, काजल मोहबे, जमुना, सपना मार्काे, वैष्णवी पहाड़े, वंदना देशमुख का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में परामर्शदाता आशीष साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
Share News On