युवा नागरिक कर्तव्यों का पालन देश के जिम्मेदार नागरिक बनें: तिवारी
छिंदवाड़ा
12-Jan-26
स्वामी विवेकानंद जयंती पर विद्यार्थी परिषद ने की संगोष्ठी
छिंदवाड़ा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में महान चिंतक, युवा प्रेरणास्रोत एवं राष्ट्रनिर्माता स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर एक बृहद संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यातायात थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, नागरिक कर्तव्यों तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।

विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित धरमटेकड़ी चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा जीवन की वास्तविक सार्थकता को समझने हेतु प्रेरित किया। प्रधान आरक्षक, 8वीं बटालियन जगन्नाथ सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को ध्यान, आत्मअनुशासन एवं आध्यात्मिकता के माध्यम से व्यक्तित्व विकास की दिशा में मार्गदर्शन दिया। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक पीयूष श्रीवास ने विद्यार्थियों को उनकी मूल समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए प्रशासनिक शिथिलताओं के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संगोष्ठी में ध्यान, आध्यात्मिकता, नागरिक एवं मौलिक कर्तव्य, जनकल्याण, सामाजिक समरसता, छात्र दायित्व, महिला सशक्तिकरण सहित अनेक समसामयिक एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा की गई।
इस अवसर पर डॉ. पी.एन. सनेसर, गगन मानकर, फिरदौस अंजुम, सुशील श्रीवास, अमन भावरकर, हिमांशु राजपूत, आयुष्मान सरयाम, कार्तिक मालवीय, मोहित प्रजापति, हिमांशु डोले, देव यादव, गौतम विश्वकर्मा, मोनू पवार, चंदन पवार, अभिनव चौधरी, रोहिणी उईके, लक्षिता मालवीय, करीना साहू सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने के संकल्प के साथ हुआ।