जीतने पर विजेता टीम को मिला 33 हजार 333 रूपए का नगद पुरस्कार
छिंदवाड़ा
12-Jan-26
उपविजेता टीम को मिली 22 हजार 222 की राशि
छिंदवाड़ा
अखिल भारतीय तेलीक साहू महासंघ छिंदवाड़ा के तत्वावधान मे 2 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हुआ। आयोजन में 12 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमे जिला छिंदवाड़ा की सामाजिक टीमों के अलावा जिला बालाघाट, गोंदिया महाराष्ट्र, नागपुर महाराष्ट्र हिंगना की सभी सामाजिक टीम ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट में साहू जी इलेवन और बालाजी इलेवन के बीच फाईनल मैच खेला गया जिसमें साहू जी इलेवन ने जीत हासिल की। मैच की समाप्ति पर उपस्थित अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया।

ये मिला पुरस्कार
पहला स्थान फाइनल विजेता टीम साहू जी इलेवन का रहा जिसे 33हजार 333 रूपये के इनाम के साथ ट्रॉफी दी गई। दूसरा स्थान फाइनल की रनरअप टीम बालाजी इलेवन को 22 हजार 222 रूपये और ट्रॉफी दी गई। साथ ही तीसरे स्थान गोंदिया इलेवन की टीम रही जिसे 11हजार 111 रूपये एवं ट्राफी दी गई।
ये रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के वंश विवेक बंटी साहू, जगदीश सेठिया, हेमराज जी साहू, श्याम कुमार, यमन साहू, गिरी साहू, मोहन साहू, अशोक साहू, हरीश चुन्नीलाल, मुन्नालाल साहू उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने बताया कि यह प्रथम प्रयास था जिसमें अंर्तराज्यीय तेलिक साहू क्रिकेट महासंघ का टूर्नामेंट का आयोजन अखिल भारतीय साहू समाज द्वारा कराया गया। टूर्नामंेट में गोंदिया बालाघाट नागपुर और बैतूल साहू समाज के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।