Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रोटरी क्लब के मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में विद्यार्थियों की हुई निःशुल्क जांच

रोटरी क्लब के मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में विद्यार्थियों की हुई निःशुल्क जांच
छिंदवाड़ा
12-Jan-26
स्वामी विवेकानंद जयंती पर डॉक्टर्स एवं एनएसएस स्टूडेंट को किया सम्मानित

छिंदवाड़ा 

रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती पर डीडीसी कॉलेज की एनएसएस इकाई एवं आदर्श फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के समापन पर डॉक्टरर्स का मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के वालेंटियर को भी सम्मान पत्र दिया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने सभी डॉक्टर्स एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया है।जिसमे नगर के अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा सभी प्रकार के हेल्थ संबंधी जांच करवाई गई।

इन्होंने दी सेवाएं

मेडिकल कॉलेज से  डॉ आशीष अग्रवाल एम डी, दंत चिकित्सक डॉ रीना मालवीय, गायनोलॉजिस्ट डॉ रीना पांडे, आई स्पेशलिस्ट डॉ दीपक शुक्ला ने जांच कर समस्याओं का निदान किया। इनके अलावा लैब असिस्टेंट सरिता राठौर, आकांक्षा वरकड़े, निकिता कुमरे, सोनाली उईके, पायल बरमैया, सुमन वर्मा, शिखा मरकाम, विनोद श्रीवास् ने सभी छात्र छात्राओं  का ब्लड टेस्ट,ब्लड प्रेशर, शुगर चेक ब्लड ग्रुपिंग करवाई।

ये रहे उपस्थित

रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, महाविद्यालय प्राचार्य डाक्टर श्रीमती स्मृति हाबिल, कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल, रोटे विनीत पाटोदी, सचिव निलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल, एनएसएस के जिला संगठक रविंद नाफ़डे, आदर्श फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ महेश बंदेवार, सचिव डॉ लता नागले, समाजसेवी आयशा लोधी, इस्माइल खान, कालेज प्राध्यापिका डॉ रानी साहू, डॉ माया शर्मा सहित अन्य स्टॉप की उपस्थिति में शिविर संपन्न हुआ।

Share News On