Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पिछले वर्ष की तुलना में अब तक लगभग 200 मिमी कम वर्षा

पिछले वर्ष की तुलना में अब तक लगभग 200 मिमी कम वर्षा
कृषि जगत
12-Sep-26
जिले में अभी तक 715 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छिन्दवाडा

जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 715 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 910.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 12 सितंबर 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 4.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान जिले की तहसील छिंदवाड़ा में 01, तामिया में 29, अमरवाड़ा में 2.4, चौरई में 1.2, हर्रई में 5.8, जुन्नारदेव में 5.4, चांद में 1.2 और उमरेठ में 0.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 409, मोहखेड़ में 499.9, तामिया में 962.2, अमरवाड़ा में 666.4, चौरई में 710.8, हर्रई में 1026.6, बिछुआ में 588.9, परासिया में 509.6, जुन्नारदेव में 740.6, चांद में 747.9 और उमरेठ में 879.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
Share News On