Home News Helpline Classified Jobs About Contact

लोक अदालत ने कोर्ट में चल रहे 1942 प्रकरणों का बोझ घटाया

लोक अदालत ने कोर्ट में चल रहे 1942 प्रकरणों का बोझ घटाया
छिंदवाड़ा
12-Sep-26
शनिवार को लगी नेशनल लोक अदालत

न्यायाधीशों और प्रकरण से जुड़े लोगों को मिली बड़ी राहत

छिंदवाड़ा

अदालतों में विभिन्न मामलों में चल रहे केसों के बोझ को कम करने के लिए नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 1 हजार 942 प्रकार के विभिन्न केसों को समझौता कर खत्म कराया गया। एक दिन में रिमॉर्ड लगभग दो हजार प्रकरण कम होने से जहां न्यायाधीशों को इन प्रकरणों से राहत मिली है तो वहीं इन प्रकरणों से जुड़े पक्षकारों को भी सुकून मिला।

आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिये जाने के उद्देश्य से 12 सितम्बर को इस वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय छिंदवाड़ा तथा तहसील न्यायालय परासिया, चौरई, पांढुर्णा, सौंसर, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, हर्रई, तामिया में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा सुशांत हुद्दार के कुशल नेतृत्व में किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाडा के द्वारा अन्य न्यायाधीशगणों, अधिवक्ता संघ के सदस्यों तथा अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इन प्रकरणों के सुलझे विवाद

नेशनल लोक अदालत में 35 खण्डपीठों के द्वारा मोटर दुर्घटना के 47 प्रकरणों में 19596724/-रूपये एवं चेक वाउन्स के 286 प्रकरणों में 64908418/- रूपये, विद्युत अधिनियम के 70 प्रकरणो में 1250801/- रूपये की अवार्ड पारित किये गये तथा अन्य सिविल प्रकृति के 36 प्रकरणो में 5109747/- रूपये के अवार्ड पारित किये गये, इसी प्रकार अन्य प्रकृति के 73 प्रक्ररणांे में 10029920/- तथा राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण 145 पारिवारिक विवाद के 124 प्रकरण, तथा यातायत चालान के 126 प्रक्ररण सभी प्रकार के लंबित कुल 909  प्रक्ररण आपसी सुलह समझौते के आधार पर निराकृत हुए जिनमें 102627110/- रूपये के अवॉर्ड राशि के आदेश पारित किये गये।

बकाया वसूली प्रकरणों में हुए समझौते 

इसी प्रकार प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में बैंक बकाया वसूली के 20 प्रकरणों में 1285950/- नगर निगम/नगरपालिका के जलकर के 232 प्रकरणों में 1180512/- एवं विद्युत विभाग के प्रिलिटिगेशन के 553 प्रकरणों में 4906385/- इस प्रक्रार कुल 1033 र्प्रकरण आपसी राजीरामा के अधार पर निराकृत हुए जिनमें  10133557/-रूपये के अवॉर्ड राशि के आदेश पारित किये गये।

उक्त नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशांत हुद्दार के द्वारा प्रातः 10ः30 बजे दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश सुधीर मिश्रा सहित समस्त न्यायाधीशगण एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  राजकुमार मिश्रा एवं अधिवक्ता संघ के समस्त कार्यकारिणी, न्यायालय के कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा के सचिव/न्यायाधीश राकेश सिंह ने सफल नेशनल लोक अदालत के आयोजन पर समस्त माननीय न्यायाधीशगणों , अधिवक्तागणों का एवं समस्त विभागों के अधिकारियों तथा पक्षकारों का आभार व्यक्त किया।
Share News On