सांसद ने दो मरीजों को दिलाई 70 हजार की आर्थिक सहायता
राजनीति
12-Sep-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान निधि से छिन्दवाड़ा के निवासी दो मरीजों को 70 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उक्त सहायता मिलने से दोनों मरीजों का प्राईवेट अस्पतालों में ईलाज हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा जरूरतमंदों मरीजों को इलाज के लिए लगातार आर्थिक सहायता राषि उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके चलते अपना इलाज कराने में असमर्थ मरीजों का प्राईवेट अस्पतालों में बेहतर इलाज हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांसद बंटी विवेक साहू के निवेदन पर छिन्दवाड़ा निवासी सुमित पिता अशोक यादव को 50 हजार एवं छिन्दवाड़ा निवासी हियांश पिता सचिन जामुलकर को 20 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है, उक्त आर्थिक सहायता राशि मिलने पर छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में भर्ती दोनों मरीजों का इलाज हो सकेंगा। उक्त राशि स्वीकृत होने पर मरीजों एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
विदित हो कि अपनी व्यस्तता के बाद भी सांसद बंटी विवेक साहू जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए है। विगत दिनों सांसद बंटी विवेक साहू को जानकारी मिली थी कि आर्थिक रूप से कमजोर दो मरीजों का आर्थिक तंगी के कारण उचित इलाज नही हो पा रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने दोनों मरीजों के आवेदनों के साथ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को पत्र भेजते हुए उनसे मरीजों को बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत करने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उनकी स्वेच्छानुदान निधि से दोनों मरीजों को 70 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।