Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रोटरी क्लब हमेशा जन समुदाय के हितों के लिए कार्य करती है: सुशील मल्होत्रा

रोटरी क्लब हमेशा जन समुदाय के हितों के लिए कार्य करती है: सुशील मल्होत्रा
छिंदवाड़ा
12-Jan-26
डिस्टिक गवर्नर ने किया छिंदवाड़ा का दौरा

छिंदवाड़ा

रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित डी जी विजिट कार्यक्रम होटल सिल्वर साइन में सभी रोटेरियन साथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक गवर्नर रोटे सुशील मल्होत्रा एवं मंडल की फस्ट लेडी रोटे रूबी मल्होत्रा, असिस्टेंट गवर्नर रोटे सीए राजेश साहू एवं रीजनल कोर्डीनेटर रोटे अर्पित नेमा रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी सचिव रोटे निलेश गुप्ता मंचासिन उपस्थित थे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के जनक सर पॉल हैरिस एवं मां सरस्वती की फोटो पर पुष्प अर्पित कर द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष विनोद तिवारी ने क्लब के सेवा भावी कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर डिस्टिक गवर्नर रोटे सुशील मल्होत्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रोटरी क्लब एक आदर्श क्लब है जो अपने अनुशासन एवं सिद्धांतों एवं सेवा भावी कार्यों के लिए पहचाना जाता है। वर्ष 2025-26 के क्लब प्रेसिडेंट रोटे विनोद तिवारी एवं उनकी पूरी टीम में रोटरी क्लब के उद्देश्यों के अनुकूल कार्य किया है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा जिसमें उन्होंने काम नहीं किया। उन्होंने चार्टर  मेंबर डाक्टर एचबी सुनेजा का सम्मान किया। वही क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी एवं सचिव रोटे निलेश गुप्ता को अच्छे नेतृत्व एवं सेवा भावी कार्यों के सम्मानित किया। इस अवसर पर नए सिटी रोटरेक्ट क्लब छिंदवाड़ा के क्लब प्रेसिडेंट सिद्धांत रामानंद एवं क्लब सेकेट्री सहित पूरी टीम को चार्टर प्रदान किया ।कार्यक्रम में फस्ट लेडी रोटे रूबी मल्होत्रा जी ने भी क्लब  को  बेस्ट क्लब एक्टिविटी के लिए अच्छे बधाई दी। इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर रोटे राजेश साहू जी एवं अर्पित नेमा जी ने भी मार्गदर्शन दिया

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के नए मेंबर्स बालाजी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रोटे अभिषेक नायडू एवं सी ए सचिन वर्मा को डिट्रिक गवर्नर ने पिन लगाकर रोटरी सदस्य बनाने पर बधाई दी । कार्यक्रम का सफल संचालन रोटे विनीत पाटोदी एवं रोटे अमित मक्कड़ ने किया ।कार्यक्रम में रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल ने डिट्रिक गवर्नर का परिचय कराया। कार्यक्रम में सीनियर मेंबर्स अनुराग माथुर, राजकुमार अग्रवाल, डाक्टर प्रवीण नाहर, संदीप सिंह चंदेल, अशोक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, अभय दुग्गड, जयेश गुप्ता, दिलीप पाटनी, प्रशांत सोनी सहित बड़ी संख्या रोटरी क्लब के मेंबर्स ,रोटरी क्लब छिंदवाड़ा प्राइड के मेंबर्स सिटी रोटरेक्ट क्लब के मेंबर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी के प्रति आभार क्लब सचिव निलेश गुप्ता ने किया।
Share News On