Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू

प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
12-Jan-26
विकसित भारत जी राम जी बिल से अब हर गरीब को मिलेगा रोजगार: बंटी विवेक साहू

छिन्दवाड़ा

अब हर गरीब को रोजगार मिल सकेगा और उसकी गरिमा का भी सम्मान होगा। गरीब, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों को रोजगार मिलेगा। गरीबों को रोजगार दिलाने के लिए ही नया कानून बनाया गया है। विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार किया जा रहा है। यह पूरा बिल महात्मा गांधी की भावनाओं के अनुरूप है और रामराज्य की स्थापना के लिए बनाया गया है।

यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल में भाजपा कार्यालय में आयोजित विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के दौरान कही। इस प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इस योजना की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम के तहत अंत्योदय की भावना के साथ गांवों, किसान, श्रमिक और युवा को सशक्त करने की एक सशक्त पहल है, जो विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।

इस अवसर पर कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद एवं समिति के प्रदेश संयोजक बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष व सहसंयोजक श्रीमती मनीषा सिंह, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सहसंयोजक जसपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी के लोग उपस्थित थे।
Share News On