भाजपा जिलाध्यक्ष यादव एवं पूर्व मंत्री सक्सेना संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण में हुए शामिल
छिंदवाड़ा
12-Jan-26
छिंदवाड़ा
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ग्राम लकड़ाई जम्होंड़ी में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण प्रेम यज्ञ के आठवें दिन की कथा में सम्मिलित हुए।
श्री यादव एवं श्री सक्सेना ने संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के अष्टम दिवस शामिल होकर आचार्य श्री शिवाजी महाराज के मुखारविंद से सुदामा चरित्र, भागवत कथा सार सुने। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन हनुमान सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा किया जा रहा है।
कथा में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के साथ जिला महामंत्री कमलेश उईके, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, कुबेर सूर्यवंशी, जुगल यादव, गोपाल यदुवंशी, जय ठाकुर, चैतराम पाल, आशिफ खान बंटी, नीरज वर्मा.बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग सम्मिलित हुए।