नई दिल्ली में आयोजित ‘‘विकसित भारत यंग लीडर्स’’ में दर्शन तेहकित ने किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
छिंदवाड़ा
12-Jan-26
देश भर के 3 हजार से ज्यादा युवा इनोवेटिव हुए थे शामिल
छिंदवाड़ा
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (टठल्स्क्) 2025 में छिंदवाडा निवासी एवं कृषि विज्ञान झांसी विश्वविधालय में अध्ययनरत छात्र दर्शन तेहकित ने भी हिस्सा लिया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्शन को मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। इस डायलॉग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ 3,000 से ज्यादा युवा इनोवेटिव मौजूद थे, जिनमें बिज़नेस लीडर्स, युवा संगठनों के प्रतिनिधि और पूरे भारत और दुनिया भर के कई गणमान्य और प्रभावशाली हस्तियाँ शामिल थीं।

इसके अलावा, राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के मौके पर दर्शन को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव (9-12 जनवरी) में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (टठल्स्क्) 2026 के लिए पाथ ब्रेकर के तौर पर विशेष आमंत्रित के रूप में चुना गया। यह प्रतिष्ठित मंच युवाओं को विकसित भारत / 2047 के विज़न की दिशा में सक्रिय रूप से विचार, नेतृत्व और इनोवेशन में योगदान देने के लिए सशक्त बनाता है। दर्शन ने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनो माता पिता एंव मामा रत्नाकर अवारे व राजेश दोडके को दिया। महात्मा फुले शिक्षण समिति ने दर्शन के उज्वल भविष्य की कामना की है।