मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को होगा ‘‘सांसद पतंग महोत्सव’’
छिंदवाड़ा
12-Jan-26
सांसद पतंग महोत्सव में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता होंगे पुरस्कृत
पतंगबाजों के लिए रहेगी पतंग और धागे की व्यवस्था
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा प्रतिवर्षानुसान इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में सांसद पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है। सांसद श्री साहू द्वारा पारंपरिक खेलों को अधिक महत्व दिया जा रहा है, जिसके तहत हाल ही में संपन्न हुए सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाकर हजारों खिलाड़ियों को पारंपरिक खेलों में खेलने का अवसर प्रदान किया गया। जिसमें ग्रामीण सहित शहरी खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सांसद श्री साहू द्वारा पिछले वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर सांसद पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें बडी संख्या में पतंग प्रेमी प्रेतिभागियों ने पतंगबाजी का लुफ्त उठाया था।

भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बिटटू मंडराह ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा पोला ग्राउंड छिन्दवाड़ा में दोपहर 12ः30 बजे से आयोजित हो रहे इस सांसद पतंग महोत्सव में पतंग प्रेमियों के लिए पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में पतंग और धागे की व्यवस्था की जाएंगी। उन्होंने शहर और जिले के पतंग प्रेमियों से अपील की है कि वे इस पतंग महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सांसद पतंग महोत्सव का लुफ्त उठाये। इस सांसद पतंग महोत्सव में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को शील्ड प्रदान की जाएंगी।
विदित हो कि पारंपरिक खेलों में शामिल पतंगबाजी में प्रतिवर्षानुसान इस वर्ष भी शहर और जिले भर में पतंग बाजी को लेकर पतंग प्रेमियों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है। आसमान में रंगबिरंगी पतंगे नजर आने लगी है। पतंगबाजी भारत और कई एशियाई देशों में एक परंपरागत खेल है, जो संक्रांति त्योहार से जुड़ा हुआ है। पतंगबाजी मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेशों, देशभक्ति और स्वास्थ्य लाभों के लिए भी खेला जाता है। यह बचपन की यादों और सामूहिक जुड़ाव का प्रतीक भी है।