Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गुजराती प्रीमियर लीग के रोमांचक मैच में एक्सपर्ट साइन राइडर्स बनी विजेता

गुजराती प्रीमियर लीग के रोमांचक मैच में एक्सपर्ट साइन राइडर्स बनी विजेता
खेल
12-Jan-26
अखिल भारत गुजराती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पटेल ने बांटे पुरस्कार

छिंदवाड़ा

गुजराती प्रीमियर लीग अंतर्गत दो सेमी फाइनल, वूमेन फाइनल, तथा मैंस फाइनल के मैच 11 जनवरी को खेले गए। पहला सेमीफाइनल आशीर्वाद रॉकर्स एवं एक्सपर्ट साइन राइडर्स के बीच में खेला गया जिसमें एक्सपर्ट साइन राइडर्स विजेता रही तो दूसरा सेमीफाइनल श्रीजी वंदन तथा टीआरएसएफ सोल्जर्स के बीच खेला गया जिसमें श्रीजी वंदन विजेता रही। दोनों ही सेमीफाइनल बड़े ही रोचक और कड़े मुकाबले वाले रहे। 

फाइनल मुकाबला एक्सपर्ट साइन राइडर्स व श्रीजी वंदन के बीच अत्यधिक संघर्षपूर्ण रहा। अंत में एक बॉल, एक रन और एक विकेट की स्थिति निर्मित हुई रोमांच की स्थिति थी कि दर्शक दीर्घा आखरी बॉल में क्या स्थिति बनेगी देखने के लिए पिन ड्रॉप साइलेंट की स्थिति में थी। ओवर की अंतिम बॉल पर खिलाड़ी के आउट होते ही पूरा मैदान गूंज उठा। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच गौरव पटेल रहे। वही वूमेंस फाइनल का मुकाबला डिज़लिंग डांडिया दिवस और रॉयल रंगीली राइडर्स के बीच हुआ जिसमें डिज़लिंग डांडिया दिवस विजयी रही। मैन ऑफ द सीरीज तथा बेस्ट बॉलर का खिताब हर्ष चौहान को मिला वही बेस्ट बैट्समैन का खिताब सुयश भट्ट ने हासिल किया।

मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारत गुजराती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई पटेल के हस्ते खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं दोनों विजेता टीमों को ट्रॉफी तथा 8000 रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अखिल भारत गुजराती समाज की ओर से समस्त 11 टीमों को प्रोत्साहन स्वरूप 11000 रुपए की नगद राशि प्रदान की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे लिए सभी 11 टीम विजेता है। आप सभी ने सामाजिक एकजुटता का जो परिचय दिया है उसे देखकर मैं अभीभूत हूं। उन्होंने उनके द्वारा पूरे भारत के गुजराती समाज में चलाई जा रही मूहिम का स्लोगन दिया ‘उतना ही अन्न लो थाली में जो व्यर्थ न जाए नाली में’।

विजेता वूमेन टीम को सुधा अश्विन भट्ट की ओर से 8000 रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई पटेल को गुजराती समाज छिंदवाड़ा के अध्यक्ष अश्विनी भट्ट तथा सचिव योगेश पटेल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही पूरे टूर्नामेंट की कमेंट्री करने के लिए श्रीमती संचिता शाह को पुरूस्कृत किया गया। प्रबंध समिति की ओर से युवा मंडल के अध्यक्ष पार्थ बाटविया, भाविन शाह, तेजस शाह, अव्वल शाह, पारस शाह, रक्षत सूचक, सुयश भट्ट, मीत सोलंकी, श्रीमती गुंजन मेहता, महक सोलंकी एवं समस्त टीम को सफल आयोजन के लिए ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
Share News On