Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कैलिफोर्निया की आईटी स्टॉर्टप कंपनी में चयनित हुए युवा

कैलिफोर्निया की आईटी स्टॉर्टप कंपनी में चयनित हुए युवा
छिंदवाड़ा
12-Jun-25
छिन्दवाड़ा

जिले की प्रतिभाओं को उचित स्थान मिले इसके लिए पूर्व मंत्री श्री कमलनाथ ने जो प्रयास किए वह सराहनीय है और इसी परंपरा को अब श्री नकुलनाथ भी आगे बढ़ा रहे हैं। नेताद्वय के सतत प्रयासों से जिले के युवाओं को शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व स्वरोजगार से जुड़ रहे। इसी कड़ी में अब जिले के तीन युवाओं को बड़ा अवसर प्राप्त हुआ है।

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के अथक व सतत प्रयासों से जिले के युवाओं को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित स्टॉर्टअप आईटी कम्पनी वनटूवनवन में छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के तीन युवाओं को सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर चयनित किया गया। चयनित अभ्यार्थियों को शिकारपुर में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री गंगाप्रसाद तिवारी द्वारा चयन पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर श्री तिवारी ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि अब उन्हें पूरी ईमानदारी से नौकरी करना है। उनके द्वारा किया गया बेहतर कार्य छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के अन्य युवाओं के चयन के रास्ते खोलेगा।
विदित हो कि चयन पूर्व युवाओं को सोनी कम्प्यूटर एजुकेशन में टेस्ट आयोजित किए गए थे। टेस्ट में चयनित युवाओं का कंपनी प्रतिनिधि द्वारा साक्षात्कार उपरांत चयन किया गया। जिन्हें वर्क फ्रॉम अन्तर्गत अपने शहर में ही रहकर कार्य करना होगा। इस दौरान सोनी कम्प्यूटर एजुकेशन डॉयरेक्टर मनोज सोनी भी उपस्थित रहे।
इनका हुआ चयन
अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित स्टॉर्टअप आईटी कम्पनी वनटूवनवन में छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के पीयूष माहोरे, एकांत यादव व श्रीकांत सूर्यवंशी का चयन हुआ है। समस्त युवाओं ने चयन पत्र प्राप्त करते हुए श्री कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ का आभार माना।
Share News On