Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अब सरकार का मतलब घोटाले नहीं, नवाचार और विकास है: राकेश सिंह

अब सरकार का मतलब घोटाले नहीं, नवाचार और विकास है: राकेश सिंह
छिंदवाड़ा
12-Jun-25
प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का संक्षिप्त दौरा, विरासत और विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

छिंदवाड़ा 

जिले के प्रभारी और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा आए। इस दौरान उन्होंने विरासत और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पत्रकारों से संवाद करते हुए उन्होंने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया और पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकारों पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री अपने भाषण में कहा करते थे कि दिल्ली से भेजे गए1 रूपए में से गरीब तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते थे जबकि आज के समय में मोदी सरकार में पूरा का पूरा पैसा गरीबों के खातों में सीधे पहुंच रहा है। जिनके बैंक खाते थे नहीं थे मोदी सरकार ने  उनके जनधन खाते खुलवाए ताकि उन्हें दी जा रही सब्सिडी सीधे उनके ही खाते में पहुंचे। यह सिस्टम का बदलाव है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार का मतलब घोटाले हुआ करता था लेकिन भाजपा की सरकार में नवाचार और विकास हो रहा है। पहले की सरकारें सोचती रहती थी, काम न करने के अनेक बहाने बनाती थी, कभी फंड का रोना रोती थी लेकिन अबकी भाजपा की सरकार जो सोचती है उसे करके दिखाती है। आज मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को 5 लाख रूपए तक का इलाज निःशुल्क दिया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना से गरीब बहनों को संबल मिला है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लड़कियों का प्रदेश में औसत बढ़ा है। 

मोदी है तो देश सुरक्षित है
उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहती थी तो 9/11 जैसी घटनाएं होती थी तब भी सरकार चुप बैठी रहती थी, हमारे देश के सैनिकों के सिर काटे जाते थे  लेकिन जब से देश में मोदी सरकार बनी है दुश्मनों को करारा जवाब दिया जा रहा है। आज पाकिस्तानी सैनिक हमला करने के पहले सोचते हैं। पहलगाम की घटना के बाद मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुश्मनों को बता दिया है कि देश की बहन-बेटियों का सिंदूर मिटाने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस  को नकारात्मक राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति में आना पड़ेगा क्योंकि जनता अब काम देखती है वादे नहीं।
Share News On