Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अवैध शराब के खिलाफ युवक कांग्रेस ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ युवक कांग्रेस ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
राजनीति
29-Jul-26
युवा कांग्रेस चौरई ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न

छिन्दवाड़ा

युवक कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सशक्त टीम तैयार कर चुका है। आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार करने व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों पर विशेष चर्चा हेतु चौरई ब्लॉक युवक कांग्रेस की बैठक आहुत की गई थी। आयोजित बैठक में चौरई विधायक सुजीत चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे।

युकां जिला अध्यक्ष गोलू पटेल के नेतृत्व में स्थानीय विधायक कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में एक बूथ 10 यूथ के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए निर्देशित किया गया। भाजपा सरकार की छात्र व युवा विरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करने व धरना-प्रदर्शन को लेकर अहम चर्चा की गई। आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए युकां जिला अध्यक्ष ने कहा कि युवक कांग्रेस की उपस्थित और मजबूती आगामी कार्यक्रमों में साफ दिखाई देनी चाहिए। विधायक श्री चौधरी ने कहा कि युवाओं के साथ और उनके हाथों को मजबूती प्रदान करने के लिए वे हमेशा युवाओं के साथ है। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू पटेल, विधानसभा युवा कांग्रेस प्रभारी मोहित रघुवंशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तीरथ ठाकुर, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन वर्मा, अंकित पांडे, सुबोध पटेल, रॉबी ठाकुर, आनंद पटेल, अंकित मांगरोले आदि उपस्थित रहे।
Share News On