Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विद्युत कंपनी की लापरवाही को लेकर अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

 विद्युत कंपनी की लापरवाही को लेकर अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
राजनीति
29-Jul-26
छिन्दवाड़ा

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही व उदासीनता के चलते‌ जिले में लगातार हो रहे हादसों से  कई लोगों की असमय मौत हो रही है। कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा समय समय पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। किन्तु हालात सुधारने की बजाए और बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मानसून पूर्व मेंटनेंस का दिखावे की सच्चाई लगातार हो रहे हादसों से सामने आ रही है।

हादसों की पुनरावृत्ति पर रोक के लिए कारगर कदम क्यों नहीं उठाये गए एवं हादसों के लिए जिम्मेदारों की क्या जबाबदेही तय की गई है। इन्ही मांगों को लेकर एक ज्ञापन पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड के छिंदवाड़ा वृत के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार सिन्हा को कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ने दिया। वार्ड क्रमांक 3 खजरी में आश्रम के समीप तार टूटने से बकरी चराने गये 34 वर्षीय युवक प्रदीप पिता‌ इन्दर चंद धुर्वे निवासी ग्राम खुटिया रिश्तेदारी में खजरी आया था। युवक और एक बकरी की जान चली गई। दोषियों पर कार्रवाई एवं मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, उज्जवल भोपे, सोनू परवेज़, शदाब उद्धीन, नारू सोनी, आशीष चौधरी, धीरज घोंगे, अर्पित नायक व अर्जुन बघेल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share News On