Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस के विभिन्न संगठनों में युवाओं की नियुक्यिां

कांग्रेस के विभिन्न संगठनों में युवाओं की नियुक्यिां
राजनीति
29-Jul-26
छिन्दवाड़ा

जिला युवक कांग्रेस में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। छिन्दवाड़ा जिले की पांच विधानसभाओं में प्रभारी मनोनीत कर उन्हें तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि वे अपने प्रभार वाली विधानसभा क्षेत्र में युवक कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदा दें सकें।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे की सहमति उपरांत जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल के द्वारा विधानसभा प्रभारी मनोनीत किए गए हैं जिनमें छिन्दवाड़ा विधानसभा प्रभारी सौरभ पटेल, चौरई विधानसभा प्रभारी मोहित पटेल, परासिया विधानसभा की जिम्मेदारी रजनीश मोहने शामिल है। इसी तरह जामई विधानसभा प्रभारी अजय ठाकुर मनोनीत किए गए हैं। सुबोध पटेल को अमरवाड़ा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ में हुई नियुक्तियां

जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विवेक सिंह तोमर के निर्देशानुसार कांग्रेस जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ में ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे व प्रकोष्ठ प्रभारी पप्पू यादव की सहमति उपरांत कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय के द्वारा अमरवाड़ा विधानसभा के अंतर्गत जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ में ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए हैं। 

अमरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर अजय कुमार नर्रे, हरई ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास, ब्लॉक सिंगोड़ी अध्यक्ष रामता पन्द्राम,  छिंदी ब्लॉक अध्यक्ष अतुल जायसवाल‌, घनोरा ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार उइके एवं बटकाखापा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कांशीराम बंशकार मनोनीत किए गए हैं। नवनियुक्त अध्यक्षगणों को निर्देशित किया गया कि वे आम जनता की मूलभूत समस्या के निवारण के लिए समुचित कदम उठाये एवं कांग्रेस को मजबूत करते हुए स्थानीय स्तर पर संगठन का विस्तार प्रभावी ढंग से सतत रूप से करें।

जिले के किसानों को दोबारा खाद मिले:  किसान कांग्रेस

जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने वक्तव्य जारी कर कहा कि जिले के किसानों को दोबारा अपनी फसल में खाद डालने के लिये खाद लेने हेतु यहां-वहां भटकना पड़ रहा है, जिन किसानों ने मृग नक्षत्र में बोनी की थी, उन्हे अपनी फसल में दोबारा खाद डालने की जरूरत है, पहली बार में किसानों को खाद उनके रकबे के अनुसार आधी मात्रा खाद की दी गई थी और अब किसानों को दोबारा खाद लेने के लिये ई टोकन बुक नहीं हो रहा है, इस कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है । इससे किसानों की फसल उर्वरक के अभाव में प्रभावित हो रही है, उन्होनें जिला किसान कांग्रेस की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर किसानों को दूसरी बार का खाद उपलब्ध कराये जाने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया है।
Share News On