भाजपा किसान मोर्चा की नई जिला टीम घोषित’
राजनीति
29-Jul-26
संगठन को अधिक सशक्त बनाने में नई टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: शैलेन्द्र रघुवंशी

छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला छिंदवाड़ा की नई जिला पदाधिकारी टीम की घोषणा मंगलवार को जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी (बल्लू पटेल) द्वारा की गई। जिसमें समाज के सभी वर्गों और अनुभवी कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि नवगठित जिला पदाधिकारी टीम संगठन की विचारधारा को मजबूती देने के साथ-साथ किसानों के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने, किसानों से सतत संवाद स्थापित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने में नई टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
घोषित जिला पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष भागलाल यदुवंशी, राजू पवार पाठा, डॉ. कामेंद्र ठाकुर, मुकेश यादव एवं रामसिंह पटेल, महामंत्री इंद्रपाल साहू एवं सत्यनारायण चौरसिया, मंत्री चंपालाल सूर्यवंशी, करण यदुवंशी, परसादी पटेल, दीपक किशोर तिवारी एवं कृपाल लांबा, कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, सह कोषाध्यक्ष सतीश राय, कार्यालय मंत्री अजय सूर्यवंशी, सह कार्यालय मंत्री आदर्श सक्सेना, मीडिया प्रभारी मुकेश पटेल, सह मीडिया प्रभारी दुबेराम यदुवंशी, सोशल मीडिया प्रभार पंकज दुबे, सह प्रभारी आशीष सिंह ठाकुर, आईटी प्रभारी अश्विनी यदुवंशी, प्राकृतिक खेती प्रमुख वीरनलाल यादव, नीति एवं शोध प्रभारी डॉ. मनोज चौरसिया, सह प्रभारी वैभव जैन, प्रशिक्षण प्रभारी कलीराम नर्रे, प्रशिक्षण सह प्रभारी सुरेश साहू गोदेवार, शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रभारी योगेश शर्मा, सह प्रभारी दिलीप वर्मा। मन की बात प्रभारी मनोज डेहरिया, सह प्रभारी अजीत विक्की सूर्यवंशी, लाभार्थी प्रमुख मस्तराम पटेल, सह प्रमुख गगन साहू को बनाया गया है।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि नई टीम किसानों की समस्याओं के समाधान, प्राकृतिक एवं आधुनिक खेती को बढ़ावा देने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के किसान तक पहुंचाने के उद्देश्य से सक्रियता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप समर्पित भाव से कार्य करते हुए किसान मोर्चा को जिले के प्रत्येक मंडल एवं ग्राम तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।