चंदा चोरी, छात्र आंदोलन और खाद की कमी लोगों को बताएं
राजनीति
29-Jul-26
खुनाझिर खुर्द मंडलम के दो बूथों पर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

छिन्दवाड़ा
सांवरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ख़ुनाझिर खुर्द मंडलम कांग्रेस कमेटी के पठरा नारंगी एवं ग्राम बांडाबोह बूथ की बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में राम मंदिर चंदा चोरी, छात्र आंदोलन, किसानों की खाद बिजली समय जैसे मुद्दों पर चर्चा कर बूथ के पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथों को मजबूती प्रदान करने के साथ ही बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की सक्रियता पर जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता पर्यवेक्षक दिगम्बर ठाकरे ने की जिसमें सांवरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीनदयाल यदुवंशी, मंडलम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित आखरे, ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,रितेश लाड़े, मंडलम एनएसयूआई अध्यक्ष हरिशंकर माहोरे, वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल पटेल, पठरा बूथ प्रभारी सोनू कुमरे, बीएलए कमलेश माहोरे, नारंगी प्रभारी राजू कोड़ापे, बांडाबोह बूथ प्रभारी सुरेश परतेती,बीएलए दीपक लाड़े, आइटी सेल प्रभारी मोनू चंदेल, संतोष उइके,बलराम, हरीश परतेती, शिवकुमारी चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।