Home News Helpline Classified Jobs About Contact

हर्रई में खाद की कालाबाजारी को लेकर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

हर्रई में खाद की कालाबाजारी को लेकर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन
राजनीति
29-Jul-26
छिंदवाड़ा

हर्रई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामजी उइके ने भाजपा नेताओं पर खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा है कि निर्धारित मूल्य 266 रुपए प्रति बोरी की खाद किसानों को 350 रुपए प्रति बोरी तक बेची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है और शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस ने कहा कि किसान हित में विरोध दर्ज कराने के लिए रामजी उइके एवं सेवादल अध्यक्ष धनीराम भलावी संबंधित कृषि केंद्र के सामने धरने पर बैठे थे। इस दौरान पुलिस उन्हें थाने लेकर गई, जबकि कांग्रेस का आरोप है कि खाद अधिक मूल्य पर बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई।

कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि किसानों के हितों की रक्षा के लिए उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी दिनों में आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस के हर्रई पर्यवेक्षक प्रशांत शर्मा ने भी पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। पार्टी ने किसानों से जुड़े इस मामले में प्रशासन से पारदर्शी जांच की मांग की है।
Share News On