आंखे खा जाएंगी धोखा! ये झांकी नहीं देखी तो क्या देखा
छिंदवाड़ा
30-Sep-25
ब्रम्हकुमारी बहनें बनी साक्षात चैतन्य देवियां
छिंदवाड़ा
ध्यान का लाभ क्या होता है ये देखना हो तो प्रजापति ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनों द्वारा बनाई गई साक्षात चैतन्य देवी झांकी जरूर देखिए। ऐसा दृश्य जो आंखों के माध्यम से मन में उतरता है और अपनी अमिट छाप छोड़ देता है। जीवंत बहनें मां दुर्गा जैसा श्रृंगार कर जब आसान पर बैठती हैं और झांकी दर्शकों के लिए खोली जाती है तो एक पल के लिए दर्शक अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं कि ये जीवंत नारी मां अंबे का श्रृंगार कर विराजमान है। काफी देर तक निहारने के बाद यह अहसास होता है कि ये सब जीवंत नारियां है। आमतौर पर हम माटी से निर्मित मां अंबे की विभिन्न झांकियां देखते हैं इसलिए यहां और वहां की झांकियों में अंतर कर पाना बहुत कठिन हो जाता है।

आश्रम से जुड़ी बहनों ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर इस वर्ष भी साक्षात् चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का पाँच दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। यह झांकी प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, विश्व दर्शन भवन, नरसिंहपुर रोड (लालपार्क के पास), छिंदवाड़ा में सजी है। आयोजन 28 सितंबर रविवार से 2 अक्टूबर गुरुवार तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा। उन्होंने मातारानी के उपासकों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर चैतन्य देवियों की झांकी का दर्शन करने की अपील की है।