सेवा पखवाड़ा कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने का बना माध्यम: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
30-Sep-25
शिविर में 828 मरीजों का परीक्षण कर दी गई निःशुल्क दवा, 03 मरीजों को किया रेफर
छिन्दवाड़ा
संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने सीखा है कि सत्ता सिर्फ जनता के सेवा के लिए ही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने और जनता को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। यही संदेश लेकर जुन्नारदेव के विशाला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने यह बात कही। इस दौरान उन्होने लोगों को 100 दिन सेवा संकल्प और स्वास्थ्य के की श्रृंखला के तहत आयोजित इस शिविर में आए मरीजो से स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। उपस्थित जनसमुदाय को मोदी सरकार द्वारा की जा रही सेवा, सहयोग एवं समर्पण रूपी कार्यों से अवगत कराया।

स्वास्थ्य शिविर में विशाला के अलावा दूर दराज के गांवों से आए व्यक्तियों ने शिविर में स्वास्थ लाभ लिया। सांसद श्री साहू ने शिविर में लोगों से चर्चा कर उनसे स्वास्थ लाभ लेने की अपील की, वहीं चिकित्सकों से क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी ली। विदित हो कि शारदेय नवरात्र के इस पावन पर्व पर सांसद श्री साहू नौ दिन तक उपवास करते हुये पैरों में बिना जूते पहने ही कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है।
शिविर में 828 मरीजों का हुआ उपचार
विशाला में शिविर के दौरान कुल 828 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 575 महिलाओं व बालिकाएं और 253 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 03 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा उचित इलाज के लिए रेफर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविरों में ईएनटी, नेत्र, मधुमेह, दंत जांच, कैंसर मुख, स्तन, ग्रीवा, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण सेवाएं, एनीमिया का स्तर, टेलीमानस सुविधाएं, टीबी जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नामांकन, आयुष्मान वय वंदना, सिकल सेल कार्ड, आभा आईडी पंजीकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
स्वास्थ्य शिविर के इस अवसर पर पूर्व नत्थन शाह कवरेती, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, ज़िला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, श्रीमती स्मृति यादव, जनपद उपाध्यक्ष गोवर्धन यदुवंशी, कुमरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया कुमरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरदीप राय, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस, पार्षद संजय जैन, शरद कुरोलिया, श्रीमती सीमा चौरसिया, श्रीमती दीप्ति साहू, देवेंद्र, श्रीमती उर्मिला आम्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, डॉक्टर्स, नर्सेस, पैरामेडिकल स्टॉफ और नगर सहित दूरदराज क्षेत्र से आए मरीज़ एवं उनके परिजन उपस्थित थे।