Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अपने लंबे इतिहास के लिए जाना जाता है गुजराती समाज का गरबा: दीपक सक्सेना

अपने लंबे इतिहास के लिए जाना जाता है गुजराती समाज का गरबा:  दीपक सक्सेना
छिंदवाड़ा
30-Sep-25
छिंदवाड़ा

शारदेय नवरात्र पर गुजराती समाज भवन में मां अंबे की आराधना का शुद्ध देशी और गुजराती अंदाज देखते ही बनता है। इस अवसर पर गुजराती समाज द्वारा विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं जिसमें समाज के सभी लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सप्तमी पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव युवा भाजपा नेता अजय सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पांडे, योगेंद्र राणा, शंटी बेदी और भारत घई गुजराती समाज भवन में आयोजित गरबा उत्सव में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने मां भगवती की आराधना एवं पूजन मंत्रोच्चार  के साथ किया गया। 

युवा मंडल अध्यक्ष पार्थ बाटविया, सचिव अव्वल शाह, सुयश भट्ट, तेजस शाह, रक्षत सूचक ने आमंत्रित अतिथियों को मां भगवती का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। अध्यक्ष अश्विनी भट्ट ने समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गरबा का इतिहास छिंदवाड़ा में गुजराती समाज से रहा है। 91 वर्ष से सतत चलने वाले गरबे के लिए उन्होंने समस्त समाज जनों को बधाई दी।  शेषराव यादव ने कहा कि गरबा सौहार्द और समरसता का प्रतीक है देश के विकास में गुजरातियों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने देश के दो प्रमुख गुजराती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह का उदाहरण प्रस्तुत किया।

समाज में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में  बेस्ट कपल में प्रथम स्थान मनीष भट्ट व सीमा भट्ट, द्वितीय स्थान केदार शाह व हिना शाह, तथा तृतीय स्थान राहुल सूचक व रेखा सूचक को मिला।
लकी ड्रा विजेता हिमाक्षी राठौड़, मनुश्री मेहता, पूजा चौहान और खुशबू शाह रहे।
Share News On